हमेशा फिट एंड हेल्दी रहने के लिए आयुर्वेद के रूल |10 AYURVEDIC RULES TO LIVE HEALTHY FOREVER

नमस्कार दोस्तों, हमेशा हेल्दी रहने के लिए दिनभर में कई रूल्स फॉलो करने होते हैं। अगर आप हमेशा हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने जीवन में कुछ रूल्स को अपनाएं। कुछ पाबंदियों को खुद पर लगाएं ताकि आप पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त रहें। आज ऐसे ही कुछ रूल्स आयुर्वेद ने हमें बताए हैं, ताकि हम इन्हें फॉलो करके अपने जीवन में कई खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं और हमेशा फिट एंड फाइन रह सकते हैं। तो चलिए आज जानते हैं ऐसी रूटीन के बारे में कि आयुर्वेद ने हमें बताई हैं। 

1)  दिन भर पूरे लंग्स फुलाकर सांस लें। इससे बॉडी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। साथ ही लंग्स भी हेल्दी रहते हैं। 

2) आपको रोजाना कम से कम एक या दो ग्लास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। इससे डाइजेशन सुधरता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। 

3) रोजाना सुबह का नाश्ता 07:00 से 09:00 बजे के बीच कर लें। इससे ब्रेन एक्टिव रहेगा और एनर्जी लेवल बना रहेगा। 

4) रोज सही वक्त पर खाना खाएं। खाने में एक बार में एक ही तरह की चीज लें। कई चीजें मिक्स करके न खाएं।

5) खाना खाने के लगभग 40 मिनट तक पानी न पीएं। ऐसे में खाने का डाइजेशन सही तरह से नहीं होता और यह कोशिश करें कि जब आप 40 मिनट बाद पानी पी तो यह पानी गुनगुना हो ताकि आपका डाइजेशन बेहतरीन ढंग से हो सके। 

6) खाना खाने के तुरंत बाद मेहनत का काम और नहाने का काम बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 

7) रोजाना 30 मिनट धूप में जरूर बिताएं। इससे आपको विटामिन डी मिलता है साथ ही साथ दर्द भी खत्म होता है और ब्लॉक हटते हैं। 

8) जब भी आप बैठें तो इस चीज का खयाल रखें कि आपकी रीढ़ का पॉश्चर सही रखें। इससे बैक पेन की प्रॉब्लम नहीं होगी। 

9) रोजाना 8 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। बेडरूम में हवा के लिए सही वेंटिलेशन हो, या एग्जॉस्ट फैन का यूज कर सकते हैं। 

तो ये थे वो आयुर्वेदिक टिप्स जो आयुर्वेद ने हमें फिट रहने के लिए सुझाए हैं। इन टिप्स को रोजाना की जिंदगी में फॉलो करके आप भी कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। तो उम्मीद करते हैं इन टिप्स से आप फायदा जरूर उठाना चाहेंगे। ऐसे ही जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए |

12 thoughts on “हमेशा फिट एंड हेल्दी रहने के लिए आयुर्वेद के रूल |10 AYURVEDIC RULES TO LIVE HEALTHY FOREVER”

  1. Pingback: उच्च रक्तचाप के लिए घरेलू उपाय उच्च रक्तचाप और प्राकृतिक उपचार - ayurvedafitnesstips

  2. Pingback: सर्दी, खांसी और जुकाम को रोकने के लिए 10 असरदार उपाय | Home remedies for cold and cough in Hindi - ayurvedafitnesstips

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top