11 Tips to Stay Healthy During Winter | सर्दियों में स्वस्थ रहने के आसान तरीके |  11 Winter Health Tips

नमस्कार दोस्तों, सर्दियों का खुशनुमा मौसम है। कभी ठंड कम तो कभी एकदम ज्यादा लगती है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के साथ एडजस्ट होने में समय लगता है। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को उन्हें इस दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। जहाँ थोड़ी लापरवाही हुई नहीं कि सर्दी, जुकाम आदि की समस्या होती है। 

तो दोस्तों ठंड के मौसम से बचने के लिए मैं आपको 11 ऐसी खास टिप्स बताएंगे,11 Tips to Stay Healthy During Winter जिससे आपको सर्दियों में होने वाली बीमारियां खासकर सर्दी जुकाम से काफी हद तक राहत मिलेगी ।

1) अगर आप सुबह सुबह बाहर निकलते हैं तो आधा एक घंटा देर से जाना शुरू करें ताकि सवेरे की ठंड से बचाव हो सके। हल्की हल्की गुनगुनी धूप में जाये तो भी कोई हर्ज नहीं। विटामिन डी का सेवन भी हो जाएगा।

2) फर्श पर नंगे पैर न घूमें।

3) अगर आपके बाल गीले हैं तो उन्हें सुखाने के बाद ही टू वीलर पर निकले। सुबह गर्म पानी जरूर पी है। नहाने के लिए ठंडा पानी के बजाए गर्म पानी से स्नान करें।

4) ठंडी हवा सीधे कान में ना जाने पाए इसलिए मफलर, स्कार्फ आदि से ख़ुद को बचाएं। सिर और छाती भी ढकी होनी चाहिए। 

5) जिन लोगों को साइनस, एलर्जी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसे रोग होते हैं, उन्हें सावधानी पूर्वक खाने पीने में परहेज बरतना चाहिए। उन्हें कफ वर्धक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

6) गर्म तासीर वाली चीजों का इस्तेमाल बढ़ा दें जैसे गर्म मसाले, अजवाइन, लौंग, जीरा, मैथीदाना, बड़ी इलायची आदि का काढ़ा बनाकर भी पिया जा सकता है। 

7) सुबह शाम अदरक वाली चाय भी फायदेमंद होती है। 

8) ठंडी और फ्रिज से निकली चीजों को ना खाएं तो ज्यादा अच्छा होगा।

9) खट्टी चीजें जैसे दही और नीबू के साथ ही चावल, पोहे, दूध और देसी घी जैसी चीजों से कफ भी हो सकता है। 

10) इस मौसम में इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल की जगह सरसों का तेल ज्यादा उपयुक्त हैं। 

11) सारे गर्म मसाले सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। एक तो इनके इस्तेमाल से शरीर को पर्याप्त गर्मी मिलती है और यदि किसी वजह से सर्दी हो जाए तो ये शरीर पर जादुई असर पैदा करते हैं। वे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। 

तो दोस्तों अगर आप भी सर्दियों से होने वाली परेशानियों से बचना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताये गए टिप्स को अप्लाई करें। सो फ्रेन्डस अगर आपके  जानकारी पसंद आई  है तो आप हमें प्रतिक्रिया देकर जरूर बताइए। और ऐसे ही जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

2 thoughts on “11 Tips to Stay Healthy During Winter | सर्दियों में स्वस्थ रहने के आसान तरीके |  11 Winter Health Tips”

  1. Pingback: उच्च रक्तचाप के लिए घरेलू उपाय उच्च रक्तचाप और प्राकृतिक उपचार - ayurvedafitnesstips

  2. Pingback: सर्दी, खांसी और जुकाम को रोकने के लिए 10 असरदार उपाय | Home remedies for cold and cough in Hindi - ayurvedafitnesstips

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top